Monday, 17 June 2013

अतृप्त मन

गुजरी शाम
एकाकीपन में,
हाथ में चाय की प्याली थामे
खिड़की के कोने से जब देखी मैंने...
फुहारों की तीव्रता...
महसूस किया,
मानसून की उन् बूंदों में
एक अजब सा स्वर...
धरा से मिलने का उत्साह...
पल्लवित पुष्प
तृप्त लताएँ,
भीगी
मंदिरों की पताकाएं,
मस्जिदों के गुम्बद
ऊँची मीनारें....
दूर तलक जाते,
उन् रास्तों से मन लौट आया
शुब्ध सा
.....
उन नीची दहलीजों पर
बिखरे मिट्टी के दीयों
को भरती वो बूँदें
क्या मेरा मन नही भर सकती
कितने मौसम बदले..
कई मानसून आये और गए..
बवंडरों और तूफानों में
शीशे सा मेरा मन
टूटा ही मगर
भीगा नहीं
आज भी अतृप्त है
कोरा सा...

(जिजीविषा )

3 comments:

  1. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  2. मन की अभिलाषा है अनंत आकाश में उड़ने की
    जाने की उन राहो पर खोजा नही है जिन्हें किसी ने
    छूने की सागर की अप्रतिम गहराइयों को
    फिर मन कैसे होता तृप्त बरखा की उन बूंदों से
    जो धरा को तो भिगो सकती है, पर
    छू नही पाती अंतर्मन की गहराइयों को

    ReplyDelete